कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगाया आरोप, बीजेपी ने दिया ये जवाब

राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का प्रतीक है इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है चाहे इसमें पॉलिटिकल पार्टी हो या आम आदमी राष्ट्रीय ध्वज के लिए हमारे तमाम क्रांतिकारियों ने अपना लहू बहाया तब जाकर के हमें आजादी देखने को मिली है आपको बता दे उत्तराखंड उत्तराखंड में एक ताजा मामला देखने को मिला है।…. कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आरोप लगाया है कि बीते 24 फरवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला के दौरान फूलों से तिरंगा बनाकर उसे भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा पैरों तले रौंदा गया.।

उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया तिरंगे के अपमान का आरोप.करण माहरा ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में इतना चूर हो चुके हैं कि अब उस तिरंगे का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं, जिसे देश की आन-बान और शान माना जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार को इसके लिए देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि एक तरफ एक फिल्म में भगवा वस्त्र पहनने पर पूरे देश में वैमनस्यता का माहौल बनाने की कोशिश की गई तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता खुलेआम देश की पहचान फूलों से बने तिरंगे को पैरों तले रौंद रहे हैं, जो उनकी तुच्छ मानसिकता का परिचायक है।

झंडे के अपमान को लेकर भाजपा की सफाई

वही बात करें तो भाजपा की प्रवक्ता मधु भट्ट ने कहा कांग्रेस हमेशा हमारी सेना के ऊपर भी कुछ ना कुछ बयान देती रहती है चाहे इसमें सर्जिकल स्ट्राइक हो। मधु भट्ट ने कहा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है हम इसका सम्मान करते हैं।….. जिस प्रकार के बयान बाजी कांग्रेस कर रही /आरोप लगा रही है यह बिल्कुल झूठ है। हमारे उस दिन के कार्यक्रम में एक तिरंगे की रंगोली बनाई गई थी। इस रंगोली को कांग्रेसी इस तरीके से आरोपित कर रही है। मधु भट्ट ने कहां इस तरह की कोई बात अगर हुई है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा और विचार भी किया जाएगा।