मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को गलोड़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की मासिक बैठक में भाग लेने के दाैरान कई अहम बाते कही । सीएम ने कहा कि 75 वर्षों के बाद इस क्षेत्र की जनता ने आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनते देखा है, जो इसी क्षेत्र से निकला हुआ है।
आप लोगों ने ही मुख्यमंत्री बनाया है और आगे भी आपका ही साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही कैबिनेट में पहली गारंटी ओल्ड पैंशन स्कीम को लागू किया लेकिन राजस्थान में भाजपा सरकार आते ही ओल्ड पैंशन स्कीम को बंद कर दिया गया।
कांग्रेस सरकार ने आपदा में हिमाचल में अत्यधिक हुए नुक्सान के लिए भी केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मांगी किंतु केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की कोई भी मदद नहीं की। कांग्रेस सरकार ने आपदा में तबाह हुए 22 हजार परिवारों को 4500 करोड़ का राहत पैकेज प्रदान किया।
उत्तराखंड व गुजरात की तर्ज पर कोई भी विशेष राहत पैकेज भी नहीं दिया। उनकी सरकार ने आपदा में बेघर हुए लोगों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 7 लाख किया। यह सब कर पाया क्योंकि आम परिवार से हैं।