कार्यकर्ताओं से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कार्यकर्ताओं ने दिलाया जीत का भरोसा

हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नादौन में बड़सर से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उप-चुनाव में ज़ोरदार जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।

 

 

कार्यकर्ताओं ने बताया कि गाँव-गाँव में पैसों के लिए जनादेश बेचने वाले नेताओं और भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। आम लोगों ने कमर कस ली है और बेईमानों व हिमाचल की ईमानदारी वाली संस्कृति पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिलेगा।