Cm Pushkar Took Meeting For Sainyadham : सैन्यधाम को लेकर सीएम पुष्कर ने की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Cm Pushkar Took Meeting For Sainyadham : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय देहरादून में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की… इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियो को सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाए जाने के निर्देश दिए गए है। सीएम ने सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों की जो स्टडी की गई है, उनमें जो बेहतर कार्य किये गये हैं, उन कार्यों का समावेश सैन्य धाम में किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। वही बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियो ने जानकारी दी कि सैन्यधाम के निर्माण की कार्य प्रगति 45 प्रतिशत तक हो चुकी है। जिसके अन्तर्गत ऑडिटोरियम, टैंक प्लेटफॉर्म, मुख्य द्वार, बाबा जसवंत सिंह एवं बाबा हरभजन सिंह मन्दिर, शौर्य स्तम्भ, बुकिंग काउंटर, चाहरदीवारी एवं म्यूजियम का कार्य प्रगति पर है।