CM Pushkar Strictness Against Officers : अधिकारियों को सीएम पुष्कर की दो टूक चेतावनी, काम नहीं किया तो होगी कार्रवाई

CM Pushkar Strictness Against Officers : सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के ढीले रवैये को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं यही वजह है की अपने नैनीताल दौरे को दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दे डाली की जो भी काम नहीं करेगा या फिर काम में ढ़िलाई बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

जिलों में जाकर खुद रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे हैं सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे पर थे। यहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पत्रकारों से बात की और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान अपनी सरकार को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि वे सभी नौकरशाहों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे है। लगातार कार्यालयों का भी दौरा कर रहे है। अधिकारियों का ट्रैक रिकॉर्ड भी खुद देख रहे है। इसी के साथ खुद सरकारी विभागों में जाकर यह सुनिश्चित कर रहे है कि कर्मचारी और अधिकारी समय से दफ्तर पहुंच रहे है या नहीं, जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसमें कोई व्यक्ति पक्षपात तो नहीं कर रहा है। यदि कही भी ऐसा मिल रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

CM Pushkar Strictness Against Officers : जहां भी बदलाव की जरूरत होगी वहां परिवर्तन किया जाएगा—सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि जो कर्मचारी और अधिकारी काम नहीं करेगा, उसके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी, चाहे वो किसी के भी खास ही क्यों न हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने सचिवालय के कामकाज में काफी बदलाव किया है। सचिवालय के अलावा जहां भी बदलाव की जरूरत होगी, वहां परिर्वतन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे खुद जिलों का भ्रमण कर रहे है और दफ्तरों में जाकर सभी जगह से रिपोर्ट तैयार कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे खुद ग्राउंड पर जाकर चेक कर रहे है कि किस समय कौन सा कार्यकाल खुल रहा है और कौनसा बंद रहा है। सरकार की तरफ से साफ निर्देश दिए है कि अधिकारी तीन दिन आम जनता की शिकायत सुनेंगे, यदि इसमें कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।