CM Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाईन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने आरक्षी पद पर भर्ती हुए कुल 1425 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। नियुक्ति पत्र देने के साथ ही सीएम ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ ही कहा कि केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार लगातार बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है की उत्तराखंड में सभी युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए ताकी उत्तराखंड के विकास के विकास को नए पायदान पर लेकर जाया जा सके। वहीं कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए आज बड़ा दिन है। सालभर बाद पुलिस में भर्ती हुई है, जिसके सफल अभियर्थियों को सीएम पुष्कर सिँह धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए 1510 भर्तियों का अध्याचन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसकी जल्द भर्ती का भी आश्वासन दिया है।