CM Pushkar Met With Nitin Gadkari : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की ! इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा हुई साथ ही उत्तराखंड में सड़क निर्माण के सन्दर्भ में भी बातचीत हुई!
टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, रक्षा से जुड़े कार्यों को लेकर हुई चर्चा
गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से संसद भवन कक्ष में मुलाकात की! चीन और नेपाल सीमा के निकट स्थित सामरिक महत्व के टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, रक्षा से जुड़े कार्य चल रहे हैं! मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से कामों सहित अन्य मुद्दों को लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की! इसके अलावा अन्य सड़कों की मंजूरी को लेकर चर्चा की गई!
CM Pushkar Met With Nitin Gadkari : केंद्रीय मंत्री ने सीएम पुष्कर को दिया आश्वाशन
इन प्रोजेक्ट को पूरा करने का आश्वासन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया! प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऑल वेदर के तहत मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी प्रगति को लेकर समय-समय पर मुलाकात कर चर्चा की जाती है!