CM Pushkar Master Stroke : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे के बाद से चुनाव प्रचार—प्रसार बंद हो जाएगा ऐसे में चुनाव से ठीक पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मास्टर स्ट्रोक मारते हुए बड़ी घोषणा की है। सीएम पुष्कर ने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती है तो शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार किया जाएगा।
CM Pushkar Master Stroke : समिति का भी किया जाएगा गठन
कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब मामले की आंच अब पूरे देशभर तक पहुंच रही है इसी के मद्देनज़र अब उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से ठीक पहले बड़ी घोषणा की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में यदी भाजपा सरकार एक बार फिर से आती है तो शपथ ग्रहण के तुरंत बाद समान नागरिक संहिता व यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार किया जाएगा जिसके लिए एक समिति का गठन भी किया जाएगा। यह समिति लोगों के लिए संपत्ति और विरासत के मामलों में समान कानून प्रदान करेगी साथ ही विवाह, तलाक आदि मामलों को भी देखेगी।
CM Pushkar Master Stroke : मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखी जा रही सीएम की घोषणा
राज्य में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 2 दिन का समय ही बचा है ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस बयान को चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक के रूप में भी देखा जा रहा है। बता दें की आज चुनाव प्रचार—प्रसार शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाएंगे ऐसे में चुनाव से ठीक पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा ने सियासत को भी पूरी तरीके से गर्मा दिया है।
ये भी पढ़े : विधायक संजय गुप्ता का अजबो गरीब बयान, कहा— चाहे जुते की माला पहनाओं लेकिन फसल किसी और को मत काटने देना