CM pushkar Guard Shoot Himself :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में गार्ड का शव मिला। बताया जा रहा है कि मृतक गार्ड के घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। ऐसे में छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। छुट्टी नहीं मिलने के कारण गार्ड इस कदर डिप्रेशन में आ गया की उसने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।