Cm Pushkar Enrolled For election : उपचुनाव के लिए सीएम पुष्कर ने भरा नामांकन, मीडिया के सामने कही ये बड़ी बात

Cm Pushkar Enrolled For election : चंपावत सीट से चुनावी ऐलान के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भर दिया है। इस सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और आज चुनाव के लिए नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।

Cm Pushkar Enrolled For election : नामांकन से पहले किया सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन

ता दें कि नामांकन पत्र भरने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया साथ ही खटीमा में कुल देवता का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में माथा टेकने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी नामांकन पत्र भरने के लिए घर से निकले। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की चंपावत सीट से उन्हीं की जीत होगी और जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा। बता दें कि चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है और उपचुनावन के परिणाम 3 जून को आएंगे।