CM Pushkar Alloted District To Ministers : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों में सरकार की सक्रियता को और ज्यादा बढ़ाने के लिए अब जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है जिससे जिले में जिला योजना बैठकें होने के साथ ही जिला योजना बजट को भी खर्च किया जाएगा। बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद से ही जिलों में बैठकें नहीं हो पा रही थी और साथ ही बजट ना खर्च होने के कारण भी जिलों के विकास कार्यें में विलंभ हो रहा था जिस कारण अब मुख्यमंत्री ने जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है जिसके संबंध में शासन से नियोजन सचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है।
CM Pushkar Alloted District To Ministers : जानें कौनसे मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी
1- सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी
2- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी
3- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
4- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी
5- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी
6- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी
7- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी
8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी