CM Morning Walk In Uttarkashi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों उत्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान सीएम पुष्कर भटवाड़ी के ग्राम सिरोर,नेताला में मॉर्निंग वॉक पर निकले। मॉर्निंग वॉक के दौरान रास्ते में मिले ग्राम वासियों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना साथ ही सीएम ने ग्रामीणों से भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी जानकारी ली। यही नहीं सीएम ने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मंडुए की खेती को बढ़ावा देने की भी अपील की और गांव के किसानों को मंडुए के बीच वितरित करने के साथ ही उनके साथ खुद सीएम पुष्कर ने लाइन शोइंग विधि से मंडुए की बुआई की।