जालंधर लोकसभा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद गंभीर है। पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से ‘आप’ सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ 2 सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले 70 सालों में नहीं किया।
इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है। मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था।
अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है।
हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।