सीएम मान का मिशम 13-0 चौथे दिन भी जारी, विधायकों से लेंगे Ground Report

लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में पंजाब के सीएम भगवंत मान का मिशन 13-0 चौथे दिन भी जारी रहेगा।

जानकारी के मुताबिर मिशन 13-0 के तहत सीएम भगवंत मान कल अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब के विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे।

यह मीटिंग सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री रिहायश में होगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान सी.एम. मान विधायकों से Ground Report लेंगे। वहीं मीटिंग दौरान चुनावों की रणनीति संबंधी चर्चा की जाएगी।