CM Dhami Satyapan Abhiyan : काम कर रही धामी सरकार की सत्यापन स्कीम, 6 महीने के अंदर 5 हजार से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए

CM Dhami Satyapan Abhiyan : उत्तराखंड में धामी सरकार का सत्यापन अभियान इन दिनों जोरों शोरों पर चल रहा है। आपको बता दें कि इस अभियान के तहत उत्तराखंड में भारी राज्य से आए लोगों के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस का अभियान रंग लाता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दे की पिछले 6 महीने में ही पुलिस के हत्थे तकरीबन 5 हजार के आस पास संदिग्ध लग चुके हैं। अपने अभियान के जरिए पुलिस ने सरकार को 95 लाख से ज्यादा का राजस्व पेनल्टी के जरिए भी कमा कर दिया है। खास बात यह है कि इस अभियान के तहत सबसे ज्यादा काम देहरादून और उधम सिंह नगर पुलिस की तरफ से किया गया है। वह इसको लेकर देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने तब बताया विशेष तौर पर इस अभियान के तहत रेकी कर गलत तरीके से अपने मंसूबे को अंजाम देने का काम करते हैं उन पर पैनी नजर बनाई हुई है।