CM Dhami On Voting : सीएम धामी ने जताया जीत का विश्वास , कहा मुझे यकीन है की जनता वोट भाजपा को ही देगी

CM Dhami On Voting : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शोरगुल बंद होने के बाद आज प्रत्याशियों के लिए निर्णायक दिन है जिसके लिए सुबह से मतदान भी लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी पत्नी संग अपने मत का प्रयोग कर मतदान किया। मतदान करने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान से जीत का आर्शीवाद मांगा। मंदिर में भगवान का आर्शीवाद लेने के साथ ही सीएम धामी ने मॉं का आर्शीवाद भी लिया।

CM Dhami On Voting : भाजपा विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अपना आर्शीवाद भाजपा को ही देगी जिसके बाद राज्य में केन्द्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर उत्तराखंड में भाजपा विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी। सीएम धामी ने विश्वास दिलाया की इस बार भाजपा के 60 पार का नारा जरूर पूरा होगा और काम बनाम कारनामा चुनाव में मुख्य फैक्टर रहेगा।