Cm Dhami In Purnagiri Dham : नवरात्रि के पहले दिन मां पूर्णागिरि मंदिर धाम सीएम धामी, लिया मां का आशीर्वाद

Cm Dhami In Purnagiri Dham : हर जगह आज नवरात्रि की धूम है वहीं उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नवरात्रि को बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। आपको बता दें नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरि मंदिर पहुंचे यहां पहुंचकर सीएम ने पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। बता दें कि मां का आशीर्वाद लेने सीएम धामी की पत्नी गीता धामी भी उनके साथ पहुंची थी यहां दोनों ने पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।

Cm Dhami In Purnagiri Dham : सीएम धामी ने कहीं ये बात

Cm Dhami In Purnagiri Dham

इसके साथ ही सीएम धामी ने मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में यह बात कही कि राज्य सरकार के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने मां पूर्णागिरी मंदिर के लिए ला दी घाट से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना के लिए 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा भी की इसके साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया हर कार्य रोड मैप के अनुसार किए जाएंगे।

Cm Dhami In Purnagiri Dham : प्रसिद्ध धामों में से एक है मां पूर्णागिरि का मंदिर

Cm Dhami In Purnagiri Dham

Cm Dhami In Purnagiri Dham : 

इसके साथ ही सीएम धामी ने यह भी कहा कि मां पूर्णागिरि का धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है या देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हैं श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुरक्षित किया जाएगा आपको बता दें इस दौरान जब बावल के विधायक कैलाश हतोड़ी मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : डॉ निधि उनियाल इस्तीफे मामले में सीएम धामी ने दिए जाँच के आदेश