CM Dhami Eat Kulfi : कुल्फी का आनंद लेते दिखे सीएम धामी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री, किया डिजिटल ट्रांजेक्शन

CM Dhami Eat Kulfi : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक निजी आइसक्रीम की दुकान मे पहुंचे.. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुल्फी का आनंद लिया साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल्फी का भुगतान किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने राज्य के उत्पादों एवं “डिजिटल इंडिया” अभियान के अंतर्गत राज्य में ऑनलाइन लेनदेन प्रणाली की सराहना भी की।