Chintan Shivir In Dehradun : देहरादून में 4 दिवसीय चिंतन शिविर का होगा आयोजन, देशभर के स्वास्थ्य मंत्री करेंगे प्रतिभाग

Chintan Shivir In Dehradun : देहरादून में चार दिवसीय स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर होने जा रहा है। देश के सभी स्वास्थ्य मंत्री इस चिंतन शिविर में प्रतिभाग करेंगे…..राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार देश के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर होगा…13 जुलाई से 16 जुलाई तक ये चिंतन शिविर चलेगा….उन्होने बताया कि एक वर्ष पहले उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड में स्वास्थ्य मंत्रियों के चिंतन शिविर कराने के लिए अनुरोध किया था….धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने आयुष्मान योजना प्रत्येक व्यक्ति के लिए लागू की है। अबतक साढ़े सात लाख लोगों का आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज हुआ है…