Child Marriages In Bhilwada : प्रशासन सोता रहा और एक के बाद एक भीलवाड़ा में हुए 3 बाल विवाह

Child Marriages In Bhilwada : राजस्थान के भीलवाड़ा से बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है । इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे यहां बच्चों का बाल विवाह कराया जा रहा है । राजस्थान में बीते मंगलवार को 10 से 12 साल की उम्र के बच्चों का बाल विवाह कराया गया। वहीं विवाह कराने के बाद बच्चों के परिजन इस जोड़े को मंदिर में धोक लगवाने पहुंचा । हैरत की बात यह है कि यह सब होता रहा और प्रशासन चुप्पी साधे बैठी रही।

Child Marriages In Bhilwada : 1 नहीं बल्कि 3 बाल विवाह हुए

खबर ये भी है कि भीलवाड़ा क्षेत्र में एक नहीं बल्कि बाल विवाह के 3 मामले सामने आए हैं । जिसमें भीलवाड़ा के गेंदलिया गांव में दो और आसींद गांव में एक बाल विवाह हुआ है।

Child Marriages In Bhilwada : प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं तहसीलदार और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोषी पाने पर परिजनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : चोरी की सारी हदें पार, चोरो ने चुरा लिया भारत के फाइटर प्लेन मिराज का पहिया