Chardham Yatra Booking Cancel : चार धाम यात्रा में खराब मौसम बन रहा बाधा, धड़ाधड़ होटलों की बुकिंग हो रही कैंसल

Chardham Yatra Booking Cancel : उत्तराखंड प्रदेश में चार धाम यात्रा इस समय जोरों पर है लेकिन मौसम लगातार बाधा बनता हुआ नजर आ रहा है जिसके कारण चार धाम यात्रा में लोगों का आना अब कम हो चुका है यदि पिछले कुछ दिनों की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में तमाम चार धाम में लोगों ने होटलों की जो बुकिंग की थी वह 90 परसेंट कैंसिल करा चुके हैं आईजी गढ़वाल के एस नग्नयाल का कहना है कि पिछले दिनों से यात्रियों की संख्या काफी कम हुई है लेकिन फिर भी लोग चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं क्योंकि शुरुआती दौर में लाखों की तादाद में यात्री चार धाम यात्रा जा रहे थे लेकिन अब यात्रियों की संख्या प्रतिदिन हजार दो हजार हो पा रही है जिस दिन सड़कों पर मलवा आ जाता है उस दिन यात्रियों की संख्या घट जाती है रोड क्लियर रहती है तो श्रद्धालु लगातार चार धाम की यात्रा करते हैं।