Chardham Yatra 2023 : इस बार चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा, जानें

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है जिसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग भी जल्द बड़ी बैठक करने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इस बार चार धाम यात्रा में 50 लाख से ज्यादा यात्री आने की संभावना है ऐसे में जल्द स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी की स्वास्थ्य के लिहाज़ से स्वस्थ यात्रा के लिए क्या कुछ और बेहतर कार्य किए जा सकते हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि केंद्र सरकार ने हमारे एंबुलेंस के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया है जिससे यदी यात्रा के दौरान कोई एमरजेंसी होती है तो तत्काल एयर लिफ्ट किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस बार सरकार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हर किलोमीटर पर एक स्वास्थ्य बूथ लगाएगी जिसमें आॅक्सीजन समेत चिकित्सकों की भी न्युक्ति की जाएगी।