Chardham dham Yatra 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि इस बार यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे की तीर्थ यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद है किसी भी प्रकार की समस्या किसी भी श्रद्धालुओं के लिए ना आए इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं बनाई गई है ,साथ ही यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी बड़ी संख्या में किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।