Captain Varun Singh News : नहीं रहे ग्रुप कैप्टन ‘वरुण सिंह’, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए थे घायल 

Captain Varun Singh News : देश के लिए बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया । 8 दिनों तक मौत से कड़ा संघर्ष करने के बाद आज ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने बेंगलुरु के सेना अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

Captain Varun Singh News : हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए थे कैप्टन वरुण सिंह

बुधवार 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । इस हेलीकॉप्टर में विपिन रावत सहित 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 की मौत हो गई थी जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बेंगलुरु के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज दोपहर करीब 1:00 बजे ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को निराश कर दिया ।

Captain Varun Singh News : हाल ही में वरुण सिंह का पत्र हुआ था वायरल

जानकारी के मुताबिक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं हाल ही में उनके द्वारा लिखा गया एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था कि पढ़ाई लिखाई में औसत होने का अर्थ यह नहीं है कि आप कामयाब नहीं हो सकते।  उन्होंने लिखा था कि कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए यह पत्र उन्होंने हरियाणा के चंडीमंदिर में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को लिखा था ।

ये भी पढ़े : विधायक हरबंस कपूर का हुआ निधन, शोक में डूबी भाजपा