Bus trampled passengers in Purnagiri Dham : चंपावत जिले के पूर्णागिरि धाम में स्थित मेला क्षेत्र में नवरात्रि के दूसरे दिन दुखद हादसा हो गया। दरअसल मेला क्षेत्र में स्थापित बस स्टेशन पर सवारी ढोने वाली यात्री बस के ब्रेक का प्रेशर फेल हो गया जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित बस ने कई तीर्थ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें से 5 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।