Burnt Body Found in Dehradun : बड़ी खबर, देहरादून की रीठा मंडी में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में सनसनी

Burnt Body Found in Dehradun : देहरादून से एक दहला देने वाली खबर सामने आ रही है बता दें कि देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में रीठा मंडी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिला है. महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही दून पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

बता ते।, चले लक्की बाग पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी एकत्र की. शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. महिला का शरीर आधा जला हुआ था. उसके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे.

पुलिस ने बताया कि महिला की अभीतक शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि महिला के दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ है. साथ ही बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने हुए हैं. वहीं पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस कार्रवाई जारी है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं.