Brutally Murdered Daughter-In-Law : ससुर ने बहु की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या, ये है वजह

Brutally Murdered Daughter-In-Law : मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ससुर ने रसोर्ड में खाना गिराने को लेकर अपनी बहु की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से फरार आरोपी ससुर की खोज में जुट गई है।

हत्या कर मौके से फरार हुआ आरोपी ससुर

मध्यप्रदेश के सिंगरौली से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जहां रसोई में गलती से खाना गिरने पर ससुर ने अपनी बहु की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है की घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बरहटी गांव की है जहां 50 वर्षीय रामगरीब ने चुल्हे पर खाना बनाकर रखा था वहीं जब बहु रसोई में आई तो उससे कुछ सामान निकालते समय खाना नीचे जमीन पर गिर गया। जिसको लेकर ससुर और बहु में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया की सुसर ने गुस्से में आकर अपनी बहु की गर्दन पर ​कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे बहु की मौके पर ही मौत हो गई।

Brutally Murdered Daughter-In-Law : पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालंकि तब तक आरोपी ससुर मौके के फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज में जुट गई है।