Breaking News : पर्यटको से गुलदार हुए औली, लैंसडोन और मसूरी, उमड़ी सैलानियों की भीड़

Breaking News : क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंचे हैं।

यहां औली, लैंसडोन और मसूरी में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी है। वहीं, कई जगह जाम से भी सैलानियों को हलकान होना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनने से वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।