Brahmastra Movie : ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर पर क्यों आया अयान को गुस्सा, अब किया खुलासा

Brahmastra Movie : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में पहली बार दोनों साथ में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और उन्हें इस फिल्म को बनाने में कई साल लग गए लेकिन ऐसा क्यों हुआ इसका खुलासा अयान ने अब किया है कि फिल्म के डिले होने का कारण कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर खुद है। जिसकी वजह से उन्हें रणबीर पर आज भी गुस्सा आता है।

 

फिल्म को बनने में लगा 9 साल का समय

ब्रह्मास्त्र को बनाने में अयान मुखर्जी को 9 साल का समय लगा है। अयान ने एक इंटरव्यू में फिल्म के डिले होने के कारण बताया है। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अयान ने बताया कि जब मैंने ब्रह्मास्त्र की तैयारी शुरू की थी तो रणबीर को संजू ऑफर हुई थी। वह मेरे साथ तैयारियां शुरू करने वाले थे लेकिन उन्होंने पहले संजू को शुरू करने का फैसला लिया जिस बात से मैं बहुत गुस्सा था। मैं खुश था कि वह राजू हिरानी के साथ काम कर रहे हैं लेकिन मेरे प्रोजेक्ट का क्या?

 

Brahmastra Movie : रणबीर के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं अयान

अयान ने आगे कहा उन्हें एहसास हुआ कि रणबीर ने संजू को प्रायोरिटी देकर सही फैसला लिया। मैं खुश हूं कि रणबीर ने संजू में काम करने का फैसला लिया क्योंकि कुछ सालों बाद संजू शूट हुई, एडिट हुई और रिलीज होने के लिए तैयार हो गई और मेरा प्री-प्रोडक्शन ही पूरा नहीं हुआ था। रणबीर मेरे लिए इंतजार करता तो ये बहुत लंबा इंतजार हो जाता। बता दें अयान और रणबीर ने साथ में तीसरी बार काम किया है, इससे पहले दोनों वेक अप सिड और ये जवानी है दीवानी में काम कर चुके हैं।