Bollywood Singer KK Death : केके की मौत से जुड़े मिले ये अहम सुराग, पुलिस ने असामान्य मौत का मुकदमा किया दर्ज

Bollywood Singer KK Death : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गए हैं। कोलकाता में एक शो के बाद केके की आचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद केके को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालंकि पहले केके की मौत को साधारण माना जा रहा था लेकिन अब पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिसके बाद पुलिस ने असमान्य मानते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 

बॉलीवुड को केके ने दिए कई हिट गाने

बता दें की बॉलीवुड सिंगर केके 53 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। केके ने अपने करियर में कई हिट गीत दिए। ‘यारों’, ‘तड़प तड़प के’, ‘बस एक पल’, ‘आंखों में तेरी’, ‘कोई कहे’ आदि केके के मशहूर गाने हैं। मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि सिंगर के शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में ‘असामान्य मौत’ का मामला दर्ज किया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शो के बाद केके होटल में गिर गए थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Bollywood Singer KK Death : केके के चेहरे और सिर में आई है चोटें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने केके की मौत को लेकर ‘असामान्य मौत’ का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गायक के चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। मौत की वजह का पता लगाने के लिए कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल में ऑटोप्सी कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस भी होटल स्टाफ और कार्यक्रम के आयोजकों से पूछताछ कर रही है।