BJP Rastriya Karyasamiti Baithak : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हैदराबाद दौरे पर रहे जहां उन्होंने हैदराबाद में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा बैठक में अन्य भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रतिभाग किया।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही है बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं जहां सीएम पुष्कर के अलावा अन्य भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं। बता दें कि बैठक की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दीप प्रज्जिवलित कर किया।
BJP Rastriya Karyasamiti Baithak : रविवार को होगा बैठक का समापन
बता दें कि कार्यसमिति की बैठक से पहले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बैठक की जिसमें कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे को लेकर चर्चा की गई साथ ही एजेंडे को अंतरिम रूप भी दिया गया। बता दें की बैठक का समापन रविवार को पीएम मोदी के भाषण के साथ होगा।