Bjp On Basant Kumar Joining Congress : आप नेता बसंत कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने उठाए सवाल, लगाए ये इल्ज़ाम

Bjp On Basant Kumar Joining Congress : आप नेता बसंत कुमार को कांग्रेस में शामिल करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सवाल उठाए हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा शनिवार को ही पैनल भेजने का दावा कर रहे थे, जबकि बसंत कुमार की ज्वाइनिंग रविवार को कराई गई। इससे साफ है कि कांग्रेस के पैनल में दूसरे दल के नेता का नाम था। यह कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं का अपमान है। यदि पैनल में बसंत कुमार का नाम नहीं था तो फिर क्या कांग्रेस पैनल के अनुसार ही प्रत्याशी का चयन करेगी? इस बीच, भट्ट ने दावा किया कि भाजपा उपचुनाव में भी शानदार जीत दर्ज करेगी।