BJP Manifesto Released : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार—प्रसार करने के लिए पार्टी हाईकमान के लगातार दौरे हो रहे हैं इसी क्रम में आज केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी भी उत्तराखंड पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।
BJP Manifesto Released : घोषणा पत्र में भाजपा की हर वर्ग को साधने की कोशिश
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में अब कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद आज भाजपा ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसको केन्द्री कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी ने जारी किया। भाजपा के घोषणा पत्र में बेरोजगार युवाओं से लेकर अनुसूचित जाति के लोगों तक को साधने की भी पूरी कोशिश की गई है।
BJP Manifesto Released : कांग्रेस ने घोषणा पत्र पर किया पलटवार
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को 6000 रूपय, महिलाओं को फ्री सिलेंडर देने के अलावा 24 हजार युवाओं को नौकरी देने की बात की है इसके अलावा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है। हालंकि कांग्रेस का कहना है कि ये घोषणा पत्र भाजपा की 2017 की नकल कॉपी है और पहले भाजपा उन घोषणाओं का हिसाब दे जो घोषणाएं बीजेपी ने पहले की थी।
ये भी पढ़ें : अप्रैल में शादी रचाने जा रहे है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट