Uttarakhand Breaking : केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है।
पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रभारी और संयोजकों की तैनाती कर दी है।
प्रदेश सरकार के पांच-पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी उपचुनाव में मंडल प्रवासी बनाया गया है। उन्हें अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है।
संयोजक की जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को दी गई है। उनके साथ दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट सह संयोजक की भूमिका होंगे।
इसी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल और गणेश जोशी को मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की ज़िम्मेदारी दी गई है।