डबरानी के पास बोल्डर गिरने से चटका गंगोत्री हाईवे, लगा जाम

गंगोत्री हाईवे डबरानी में आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग में आवाजाही बाधित हो गई यही नहीं चट्टान के हाईवे पर गिरने से हाईवे पर दरारे भी उभर आई हैं। बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी वाहन या व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। वहीं चट्टान टूटकर गिरने से हाईवे पर दरारें आ गईं और वाहनों की आवाजाही पूरी तरीके से ठप हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीआरओ की टीम सहित कई मजदूर मौके पर मार्ग सुचारु करने में जुटे हुए हैं।