Big Negligence Of Kanpur Hospital : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । जहां जिंदा लोगो को मृत बता दिया गया है । दरअसल ये मामला लापरवाही का बताया जा रहा है ।खबर यह मिल रही है कि कानपुर के तीन अस्पतालों में लापरवाही का आलम कुछ यूं ढाया की पांच जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया इतना ही नहीं इन लोगों को ना सिर्फ मृत घोषित किया गया बल्कि कोरोना से मौत पर मिलने वाले मुहावजे के लिए आवेदन भी आगे भेज दिया गया ।Big Negligence Of Kanpur Hospital :
दरअसल यूपी सरकार के निर्देश पर कोरोना से मरने वालों के परिवारों को ₹50000 की आर्थिक मदद दी जाती है और इस को लेकर ही पांच जो मृत लोग थे उनके लिए आवेदन आगे भेजा गया।
Big Negligence Of Kanpur Hospital : चीफ मेडिकल ऑफिसर ने भेजी रिपोर्ट
जानकारी यह मिल रही है कि अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर में कोरोना के दौरान गवाने वाले लोगों की सूची प्रशासन को भेजी ।वही जब सूची राजस्व विभाग को मिली तो अधिकारी यह देखकर दंग रह गए की सूची में मृत दर्शाए गए कुछ लोग जिंदा है ।
Big Negligence Of Kanpur Hospital : डीएम ने मांगा जवाब
इसके बाद कानपुर जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने इस धांधली की जांच सीएमओ डॉक्टर नेपाल सिंह को सौंपी ।वहीं सीएमओ ने जांच केदौरान यह पाया कि सबसे ज्यादा गड़बड़ी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुई है इस अस्पताल में 3 जीवित लोगों को मृत बताया गया है जबकि नारायण मेडिकल कॉलेज और एमकेसी अस्पताल में भी एक और मरीज को मृत घोषित किया गया था । बता दें कि इस विषय में तीनों अस्पतालों से जवाब मांगा गया है और डीएम ने पांचों मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें : पद्मश्री सम्मान लेने से पहले 126 साल के स्वामी ने किया ऐसा काम कि पीएम मोदी ने भी झुकाया सर