Big Breaking : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बरसी गरिमा दसोनी, खड़े किए कई सवाल, पढ़े पूरी खबर

Big Breaking : उत्तराखंड भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कई सवाल खडे कर दिए हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी के नेता प्रदेश में भ्रष्टाचार सहित महिला उत्पीड़न जैसे तमाम अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं,, उस पार्टी का सदस्य बनने में भला कौन दिलचस्पी दिखाएगा ।

उत्तराखंड भाजपा को 2 दिन में अपने दो वरिष्ठ पदाधिकारी को पद से हटाना पड़ा और निस्काषित करना पड़ा है (अल्मोड़ा सल्ट के मंडल अध्यक्ष पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप है और लाल कुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर 2 साल तक अपनी ही महिला कर्मी के साथ शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप)भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है ऐसे में प्रदेश में चल रही घटनाओं के मध्य नजर क्या सभ्य घरों की महिलाएं भाजपा से जुड़ना चाहेंगी ?,,