Big Breaking : मुख्तार की मौत पर सीएम योगी ने ली चुटकी, वायरल हुआ बयान

Big Breaking : उत्तरप्रेदश के मुख्यमंत्री सीएम योगी बीते बुधवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी, सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के समर्थन में विशाल जनचौपाल को संबोधित करने पहुचे सीएम योगी ने लंबा चौड़ा भाषण दिया । इस दौरान सीएम ने अपराधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचते थे। अब तो वहां भी जाने से डर रहे हैं। अपराधी कह रहे हैं बस हमारी जान बख्श दो।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में कहा कि अब अपराधी भी जेल जाने से डरने लगे हैं. उन्होंने कहा कि अब ज्यादातर अपराधी गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं. कह रहे हैं कि हमारी जान बख्श दो. हम ठेला लगाकर जीवन जी लेंगे. सीएम योगी आगरा के शमशाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 के पहले पूरे क्षेत्र में सूर्य अस्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे. सामान्य नागरिकों की क्या स्थिति रही होगी ये किसी से छिपा नहीं है. अपराधियों ने सोचा कि जैसे पहले की सरकारों में कर रहे थे वही करेंगे, लेकिन जब सरकार ने कहा कि जीरो टॉलरेंस पर चलेंगे या तो अपराध करना बंद करो और अगर करोगे तो कीमत चुकाने के लिए तैयार रहो.