Big Breaking : ट्रेन को रुकवा लें नहीं तो धमाका हो जाएगा, कामायनी एक्सप्रेस में मिली इस सूचना के बाद मौके पर खलबली मच गई । जिसके बाद आनन – फानन में ट्रेन को यूपी के जंघई स्टेशन पर रुकवाया गया । वहीं जांच के लिए प्रयागराज से बीडीएस टीम बुलाई गई । डॉग स्क्वॉड और जौनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई । जानकारी के मुताबिक जब कामायनी एक्सप्रेस जंघई रेलवे स्टेशन के नजदीक थी तभी जीआरपी कंट्रोल रुम में एक फोन आया. कॉलर ने बताया कि कामायनी एक्सप्रेम ट्रेन में बम रखा हुआ है. ट्रेन को रुकवा लें, नहीं तो धमाका हो जाएगा ।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की ओर से किए गए एक्स पोस्ट में कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर की दो तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनमें पुलिस वाले सामान की तलाशी लेते नजर आए. हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच करने वाली टीमों को कुछ भी नहीं मिला. ऐसा बताया गया कि ट्रेन करीब दो घंटे तक जंघई स्टेशन पर रुकी रही, जिसके कुछ देर बाद उसे रवाना कर दिया गया था.