Big Breaking : विकासनगर के हरिपुर कोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक सरकारी सस्ते गल्ले का खाद्यान्न लेकर विकास नगर से त्यूणी की ओर जा रहा था.
हरिपुर कोटी इच्छादी मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना होने से चालक की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार विकासनगर से सरकारी सस्ते गल्ले का खाद्यान्न लेकर ट्रक त्यूणी की ओर जा रहा था. जिसके बाद कुछ ही दूर पहुंचने पर चालक ने ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण क्वानू के पास ट्रक गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.