Big Breaking : सुब्रमण्यम स्वामी को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की जो टूक….. बोली

Big Breaking : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी को बर्खास्त कर्मचारियों के मामले को सुप्रीम कोर्ट में लड़ने पर बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने सुब्रमण्यम स्वामी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह सुप्रीम कोर्ट में इस लड़ाई को लड़ने की बात कर रहे हैं तो हम उन्हें इस मामले को लड़ने के लिए बधाई देते हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि विधानसभा के बर्खास्त 228 कर्मचारियों के द्वारा बहाली को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन का समर्थन में वरिष्ठ नेता एंव पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने ये कहा था 228 कर्मचारियों को नियम विरूद्ध हटाया गया है जिसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले को चुनौती देंगे ।