Big Breaking : UKSSSC पेपर लीक मामले एक नई अपडेट सामने आ रही है । बता दें कि मामले में एसटीएफ ने दो और लोगों को पकड़ लिया है। उत्तरकाशी जिले के नौगांव निवासी अंकित रमोला (32) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेयजल निगम में तैनात एक जेई को हिरासत लिया गया है। भर्ती घपले में एसटीएफ अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह की ओर से ये जानकारी दी गई है कि ने पूर्व में गिरफ्तार जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के कहने पर अंकित रमोला (32) पुत्र दीपक सिंह निवासी सुनहरा, नौगांव, बड़कोट जिला उत्तरकाशी, सेटिंग से पेपर देने वाले छात्रों को कई स्थानों पर लेकर गया।
वह कुछ छात्रों को पूर्व में गिरफ्तार शिक्षक तनुज शर्मा के घर पर भी लेकर भी गया। उनसे रुपये की लेनदेन की डील कराने में शामिल रहा। उसे एसटीएफ ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोपी के खिलाफ भर्ती घपले से जुड़े साक्ष्य मिलने पर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे कुछ अन्य लोगों के बारे में भर्ती घपले में शामिल होने की जानकारी एसटीएफ को मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है।