Big Breaking : अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका हुआ है. मस्जिद में हुए इस ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत होने की खबर है. वहीं 40 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक काबुल के इमरजेंसी हॉस्पिटल ने बताया है कि कुल 27 लोगों को वहां भर्ती कराया गया है. इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं.
अभी पूरे इलाके को तालिबान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने सील कर दिया है, फिलहाल घायलों को काबुल के अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया जा रहा है.