Big Breaking : ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर देहरादून पुलिस की युवाओं को सीख, अफवाहो पर ना करें यकीन

Big Breaking : अग्निपथ योजना’ को लेकर उत्तराखंड राज्य में हो रहे विरोध के चलते राज्य की पुलिस लगातार जागरुक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी सर्किट हाउस के साथ महिंद्रा ग्राउंड पर आर्मी/अन्य फोर्स आदि की तैयारी कर रहे युवाओं को भारत सरकार द्वारा जारी ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रसारित हो रही अधूरी जानकारी एवम अफवाहों से सावधान रहने के लिए जागरुक किया गया। चौकी प्रभारी ने युवाओं को सुचित किया कि अधूरी जानकारी और अफवाहो में आकर कोई ऐसा अनुचित/असंवैधानिक कार्य ना करें जिससे कि आपके भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े।