Bhool Bhulaiya 2 Trailor : कार्तिक आर्यन स्टार्रर फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर लॉच हो गया है। जिसमें कॉमेडी, रोमांस और हारॅर का तड़का देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट के रूप में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कियारा आडवानी भूतनी के रोल में दिखाई दे रहीं है।
यहां देखें ट्रेलर :
Bhool Bhulaiya 2 Trailor : फिल्म में कार्तिक के संग दिखाई देंगी कियारा
कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में जहां अक्षय कुमार पैरानॉर्मल एक्टिविस्ट के रूप में फैन्स को हंसाते दिखाई दिए थे तो वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की जोड़ी फैन्स को एंटरटेन करती दिखाई देगी। बता दें ये फिल्म थियेटर्स में 20 मई 2022 को रिलीज किया जाएगा। मूवी में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा के अलावा राजपाल यादव, संजय मिश्रा भी अहम रोल में नजर आएंगे।