Bharti Son In Joker Avtaar : कॉमेडियन भारती सिंह अपने हसमुख अंदाज़ से अपने फैंस को हँसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती और अब भारती ने अपने बेटे लक्ष्य की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें लक्ष्य को देख आप हसेंगे तो लेकिन साथ ही काफी प्यार भी झलकेगा।
दरहसल भारती ने अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया उर्फ गोला की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है. कॉमेडियन ने बेटे की तस्वीर के लिए जोकर फिल्टर का इस्तेमाल किया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा करते हुए, भारती ने राज कपूर के मशहूर गाने ‘जीना यहां, मरना यहां’ को पोस्ट के बैकग्राउंड में लगाया हुआ है. इस फोटो में लक्ष्य बेहद ही क्यूट लग रहा है और पोस्ट होने के साथ ही लक्ष्य की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

फैंस लक्ष्य की तस्वीर को कर रहे काफी पसंद
लक्ष्य की तस्वीर साझा करते हुए, भारती ने दिल वाले इमोजी साझा किए हैं. भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपने बेटे से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं. यह पूछे जाने पर कि गोला किससे ज्यादा मिलता है, भारती और हर्ष ने सहमति जताई कि वे भारती से ज्यादा मिलते हैं.
Bharti Son In Joker Avtaar : एक दूसरे का मजाक बनाते भी दिखे भारती-हर्ष
हालांकि, हर्ष ने जोर देकर कहा कि बच्चे को उनका स्वभाव मिल गया है – एक शांत और रचनात्मक व्यक्ति है और किसी को ज्यादा परेशान नहीं करता है. भारती इससे सहमत नहीं थीं. उन्होंने कहा कि गोला एक शांत बच्चा है, लेकिन ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनका स्वभाव बच्चे से मिलता है. इसके साथ ही दोनों एक दूसरे की टांग खिचाई करते हुए भी नज़र आए.