Banbhoolpura Supream Hearing : वनभूलपुरा अतिक्रमण हटाने के खिलाफ एक तरफ ‘सुप्रीम’ सुनवाई जारी, तो दूसरी तरफ मांगी जा रही दुआएं

Banbhoolpura Supream Hearing : उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ऐसे में कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हल्द्वानी में दुआओं का दौर जारी हो गया है. गफारी मस्जिद के पास बैठकर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं से लेकर बच्चे अपने आशियाने को बचाने के लिए दुआएं मांग रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि ये केवल आशियाना ही नहीं बल्कि हमारी भावनाएं हैं ऐसे में अपने घर को बचाने के लिए हम उपरवाले से दुआ ​कर रहे हैं और हमें पूरा यकीन है कि उपरवाला हमारी जरूर सुनेगा और सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला हमारे हक में होगा।

बता दें कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट से मिली निराशा के बाद दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुपवाई जारी है जिसके बाद आज फैसला होगा की वनभूलपुरा में रहने वाले लोगों के आशियाने उजड़ेंगे या फिर ऐसे ही आबाद रहेंगे।