Baisakhi In Uttarakhand : पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है बात करें राजधानी देहरादून के चंद्रबनी की जो एक सिद्ध पीठ है और कहा जाता है कि यहां पर मां गंगा ने स्वयं प्रकट होकर और गौतम ऋषि ने यहां पर तपस्या की थी इसीलिए चंद्रबनी का स्थान एक सिद्ध पीठ के रूप में माना जाता है आज बैसाखी के दिन यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है साथ ही ध्वजारोहण कर माता गंगा की आरती की जाती है इस मौके पर सिद्ध पीठ के महाराज हेमराज जी ने बताया कि आज शुभ अवसर है और मां गंगा यहां पर अवतरित हुई थी इसी लिये यहां पर धूमधाम से बैसाखी का पर्व मनाया जाता है आज ध्वजारोहण के बाद यहां गंगा आरती का आयोजन किया गया है इस मेले में दूरदराज से भक्त लोग आते हैं और मां गंगा का आशीर्वाद लेते हैं।