Baisakhi In Haridwar : देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी बैसाखी की धूम देखने को मिल रही है धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही बैसाखी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है हर की पौड़ी समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और देश भर से आए श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के साथ ही दान पुण्य कर बैसाखी का त्यौहार बना रहे हैं वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है