Bachchan Pandey Kriti Sanon : अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बच्चन पांडे का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार का बच्चन पांडे लुक दर्शकों के सामने आया था जिसके बाद लोगों का इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया था।
Bachchan Pandey Kriti Sanon : कृति सेनन का बच्चन पांडे लुक आउट
अब इस उत्साह के बीच फिल्म में नजर आने वाली मुख्य अदाकारा कृति सेनन का भी लुक भी आउट हो गया है। बता दे हाल ही में कृति सेनन का बच्चन पांडे से पहला लुक अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें कृति सेनन अक्षय कुमार के पीछे बाइक पर बैठी हुई नजर आ रही है। बाइक पर बैठी कृति ने एक हाथ अक्षय के गले में डाला हुआ है तो दूसरा हाथ में वह बंदूक लिए बैठी है। आपको बता दें कृति सेनन का ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Bachchan Pandey Kriti Sanon : 18 मार्च को रिलीज़ होगी फिल्म
आपको बता दें कि आज से ठीक 1 दिन बाद यानी कि 18 फरवरी को बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज होने वाला है जबकि यह फिल्म लोगों को 18 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन के अलावा एक्टर पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़े : ‘Leak’ हुई बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की ‘Marriage Date, पढ़ें पूरी खबर